तेरे मंदिर में मैया कमाल देखा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरे मंदिर में मैया कमाल देखा,

जो भी आया वाह वो निहाल देखा,

तेरे दर पे जो आते सवाली तेरे आगे पसारे जो झोली,

होते सब को याहा माला माल देखा

जो भी आया वाह वो निहाल देखा,

सजा दरबार है ये तुम्हारा तुझे दिल माँ जिसने पुकारा,

दीं दुखियो को होते खुशहाल देखा,

जो भी आया वाह वो निहाल देखा,

मैया लाखो है सेवक तुम्हारे तेरी सेवा में जीवन गुजारे,

तूने रखा है सबका ख्याल देखा,

जो भी आया वाह वो निहाल देखा,

सोनू दुनिया के जो है सताये उनको अपने गले तू लगाए,

दिल तेरे जैसा न विशाल देखा,

जो भी आया वाह वो निहाल देखा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।