लॉकडाउन में दुनिया भर के बंद सभी बाजार रहे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लॉकडाउन में दुनिया भर के बंद सभी बाजार रहे,

मगर तेरी किरपा वाले श्याम खुले दरबार रहे,

नीले घोड़े बैठ के बाबा हर दम ही त्यार रहे,

हां तेरी किरपा वाले श्याम खुले दरबार रहे,

कही डॉक्टर बन कर बाबा तुम्हने हमे बचाया था,

प्रशाशन के रूप सांवरिया रक्शक बन कर आया था.

भूखे को राशन दे कर के भरते तुम भण्डार रहे,

हां तेरी किरपा वाले श्याम खुले दरबार रहे,

मंदिर वाले द्वार तो बाबा जाने कब से खुले नहीं

दया नन्द के मन मंदिर से इक पल तुम हिले नहीं,

तुमने ही परिवार संभाला चला तुम ही व्यपार रहे,

हां तेरी किरपा वाले श्याम खुले दरबार रहे,

कैसा भी संकट हो बाबा मोर छड़ी से मारे गा,

ये मैसेज है मेरे श्याम का कोई न हिमत हारे गा,

सब ही सेहत मंद रहे गे सुखी सभी संसार रहे,

हां तेरी किरपा वाले श्याम खुले दरबार रहे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।