ऐसा कोई काम मेरा खुलवा दो बाबा श्याम जी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सपने में भी ना बुलु कभी मैं आपका नाम जी

ऐसा कोई काम मेरा खुलवा दो बाबा श्याम जी,

जय श्री श्याम बोलो जय श्री श्याम खाटू वाले बाबा श्याम

सुबह सवेरे मैं उठु तो करू आप के दर्शन जी,

हाथ जोड़ परनाम करू और कर दू तन मन जी,

घर से निकलू जब मैं काम से हो आप का ध्यान जी,

ऐसा कोई काम मेरा खुलवा दो बाबा श्याम जी

हर दम हर पल चर्चा हॉवे बस आप के नाम की

हर कोई मिलने वाला बोले मुझसे जय श्री श्याम जी,

तेरे नाम पे चल जाए मेरी छोटी सी दुकान जी,

ऐसा कोई काम मेरा खुलवा दो बाबा श्याम जी

झूठ फरेब और ठगी ठोरी मुझको नहीं सुहाती है,

निंदा चुगली करना न मेरे मन को बाहति है ,

तेरे बिना मुझे कुछ न भाये हो गया परेशान जी,

ऐसा कोई काम मेरा खुलवा दो बाबा श्याम जी

तू हारे का सहारा है ये सारी दुनिया जानी है,

तेरी शक्ति का लोहा बाबा दुनिया सारी मानी है,

ब्रिज शर्मा के संग में मैं भी गाउ तेरा गुणगान जी,

ऐसा कोई काम मेरा खुलवा दो बाबा श्याम जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।