बाबा मेहंदीपुर वाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मस्त मलंगा होकर नाचे लेके राम का नाम

वीर बजरंग बाला बाबा मेहंदीपुर वाला

काल तुझसे घबराये निकट ना तेरे आये

शनि है मित्र तुम्हारा राहु डर से थर्राये

कोई कर ना पये ऐसा कर दिखये काम

वीर बजरंग बाला बाबा मेहंदीपुर वाला

जहाँ श्री राम का कीर्तन करें मिल सब सेवक जान

वहां ये तय समझ लो रहता है बाबा बजरंग

सांस सांस से रोम रोम से जाप्ता सीताराम

वीर बजरंग बाला बाबा मेहंदीपुर वाला

बालाजी को जपने से राम भी मिल जाते हियँ

नाम सुन बजरंगी का शत्रु सब हिल जाते हैं

हर कठिनाई दुःख संकट को कर देता नाकाम

वीर बजरंग बाला बाबा मेहंदीपुर वाला

शिरोमणि भक्तों में तू संत हैं संतों में तू

रूप विकराल विशाला वीर बलवन्तो में तू

रिजु राज है मोहित तुझ पर तू है मेरी जान

वीर बजरंग बाला बाबा मेहंदीपुर वाला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।