मेरे सांवरे सलोने कन्हैया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सांवरे सलोने कन्हैया तेरा जलवा कहाँ पर नही है

तेरा जलवा कहाँ पर नही है, तेरा जलवा कहाँ पर नही है

कान वालो ने जाकर सुना है, आँख वालो ने जाकर के देखा ।

उनकी आँखो मे परदा पड़ा है जिस ने जलवा ये देखा नही है ॥

लोग पीते है पी पी के गिरते, हम पीते है गिरते नही है ।

हम तो पीते है सत्संग का प्याला ये अँगुरो की मदिरा नही है ॥

मन्दिर जाऊँ मैं सांझ सवेरे, अलख जगाऊ मैं नाम की तेरे ।

दुनिया वालो से अब क्या डरना, हम को दुनिया की परवाह नही है ॥

सुबह शाम है जिस ने पुकारा, तेरे नाम का लेकर सहारा ।

सच्चे भाव से जिसने पुकारा, तेरे आने मे देर नही है ॥

Uploaded By : श्रवण बठला, करनाल, 98123 124 25

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।