आउ तेरे दर करू दर्शन मैं खोल दे तू ताला श्याम मंदिर का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुनो मिलने को तुम से मैं हु बेकरार ,

श्याम करदो खत्म अब ये इन्तजार,

जन्मो से भूखा हु मैं तेरे प्यार का,

अब तो निकाल दो न कोई रास्ता

आउ तेरे दर करू दर्शन मैं खोल दे तू ताला श्याम मंदिर का

आँखों में नजारे घूमे तेरे खाटू धाम के ,

कानो में जैकारे गूंजे श्याम तेरे नाम के,

होती न सेहन अब ये दूरियां अब तेरे बिन दिल नहियो लगदा,

आउ तेरे दर करू दर्शन मैं खोल दे तू ताला श्याम मंदिर का

आये जब गिरास तेरी याद सताती है,

बाते खाटू धाम की मुझे तड़फती है,

भजनो की धुन भगतो की भीड़ भाड़,

सपना तू पूरा करदे अखियां का,

आउ तेरे दर करू दर्शन मैं खोल दे तू ताला श्याम मंदिर का

करदो उपाए हल इस का निकालो तुम,

व्याकुल मन वनवारे को सँवारे संभालो तुम,

कुंदन अकेला ये अर्ज करे,

ढाया बोले सँवारे हटा दो पर्दा

आउ तेरे दर करू दर्शन मैं खोल दे तू ताला श्याम मंदिर का

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।