क्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

क्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले,

दुनिया की बात छोड़े अपनी किताब पढ़ ले,

कितनो का दिल दुखाया कितनो के दिल को तोडा,

कितनो का प्यार पाया कितनो को खुद से जोड़ा,

क्या क्या गवाया हमने आओ हिसाब कर ले,

क्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले,

कितनी करि है सेवा कितना करा दिखावा,

कितना छला जगत को बन का के इक शिलावा,

ऐसे बिताया जीवन आओ हिसाब कर ले,

क्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले,

कितना फर्ज निभाया कितना किया कर्म है,

अब तक हमने जाना अपना भी क्या धर्म है,

ऐसे निभाया रिश्ता आओ हिसाब करले,

क्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले,

हम जागरण जागे ज्योति सदा जलाई,

जय कार खूब बोले नाचे कमर हिलाये,

कितना जगाया मन को रोमी हिसाब कर ले,

क्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर ले,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।