आएगा मेरा बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आएगा मेरा बाबा मुझे पूरा है विश्वास,

उनको कभी न भूले जिनको साँवरिया से आस

आँखों के ये आंसू, हाथो से पोछेगा,

फल सेवा का देगा, ये तनिक न सोचेगा

हम उसके दीवाने, जिसका खाटू में है वास

आएगा मेरा बाबा मुझे पूरा है विश्वास

हारे हुए को जिताना, ये इसका है स्वभाव,

जो हार गया दुनिया से, वो आया इसके पास

मुझको शरण मे लेले, तेरी चौखट का मैं दास

आएगा मेरा बाबा, मुझे पूरा है विश्वास

नाचता गाता आया, मैं पैदल तेरे पास,

साँवरिया की सेवा, भक्तो को आती रास

सबपर कृपा तुम करना, "अंकित" की ये अरदास

आएगा मेरा बाबा, मुझे पूरा है विश्वास

आएगा मेरा बाबा, मुझे पूरा है विश्वास,

उनको कभी न भूले जिनको साँवरिया से आस

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।