मिलता है सच्चा सुख केवल श्याम तुम्हारे चरणों में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मिलता है सच्चा सुख केवल श्याम तुम्हारे चरणों में

कर विनती यही हर सास मेरी रहे जान तुम्हारे चरणो में,

चाहे बंद मुझे हर द्वार मिले चाहे दुश्मन ये संसार बने,

चाहे मौत गले का हार बने रहे जान तुम्हारे चरणों में ,

चाहे दुःख ज्वाला में जलना हो,

चाहे कांटो पे मुझे चलना हो,

चाहे तोड़ के रिश्ते निकला हो रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल श्याम तुम्हारे चरणों में

चाहे साथ न दे कोई मेरा तो चाहे संकट ने मुझे गेरा हो,

मेरे मुख में नाम ये तेरा हो रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल श्याम तुम्हारे चरणों में

चाहे सुबह हो चाहे श्याम रहे सदा गुंजत जय श्री श्याम रहे,

तेरी भगति का वरदान मिले रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में,

मिलता है सच्चा सुख केवल श्याम तुम्हारे चरणों में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।