सारी दुनिया में छा गया मेरा बाबा खाटू वाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया में छा गया मेरा बाबा खाटू वाला,

इसकी चलती सरकार घर घर गूंजे जय जय कार ये काली कमली वाला,

सारी दुनिया में छा गया मेरा बाबा खाटू वाला,

मेरे श्याम धनि के जैसा कोई दातार नहीं है,

खाटू के जैसा दूजा कोई दरबार नहीं है,

भगतो के दिल को भा गया मेरा बाबा खाटू वाला,

सारी दुनिया में छा गया मेरा बाबा खाटू वाला,

ये है शौकीन मिजाजी ये मन मोजी मतवाला ,

जो इक इशारा करदे खुलता किस्मत का टाला,

ये मोर छड़ी लहरा गया मेरे बाबा खाटू वाला,

सारी दुनिया में छा गया मेरा बाबा खाटू वाला,

ये श्याम है छैलछबीला भगतो का है मन वासिया,

फागुन में होली खेले ये श्याम धनी रंग रसियां,

दीवाना हमे बना गया मेरे बाबा खाटू वाला,

सारी दुनिया में छा गया मेरा बाबा खाटू वाला,

सारी दुनिया में सोनू जो काम नहीं है होता,

मैंने वो जब मेरे खाटू वाले को सौंपा

पल भर में काम बना गया मेरे बाबा खाटू वाला,

सारी दुनिया में छा गया मेरा बाबा खाटू वाला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।