कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कर दो क्षमा किशोरी अपराध मेरे सारे.....

बड़ी आस ले के आई दरबार में तुमारे....

तुमरी किरपा से शामा, चलती है सारी सृष्टि

सदियों से रो रही हूं, डारो कृपा की दृष्टि

उद्दार ओर पतन है सब हाथ में तुम्हारे

सपने में भी थकुं न,श्री राधा नाम जप से

मै भी संवारू जीवन , गहवर में घोर तप से

मेरी भी झोंपड़ी हो, बरसाने में तुम्हारे

रसिकों के झुरमतों में, मुझ को छिपा लो राधे

चेतन की चाह न हो, जड़ ही बना लो राधे

जी भर परख लिए है,संसार के सहारे

*जय बिहारी जी की

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।