दुनिया का बन कर देख चूका गुरुदेव का बन कर देख जरा

स्वामी भुवनेश्वरी देवी जी महाराज
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया का बन कर देख चूका, गुरुदेव का बन कर देख जरा

इस राह में कितनी खुशियां है, यह राह भी चल कर देख जरा

दुनिया के प्यार में फस करके कई जनम यूँ ही बर्बाद किए

अब शरण में सतगुर की आ करके, तू नाम सुमिर कर देख जरा

प्रभु नाम में कितनी मस्ती है यह पूछो प्रेम दीवानो से

प्रभु नाम का प्याला ए प्राणी इक बार तो पी कर देख जरा

प्रभु भक्ति की राह जो चलते हैं वो जग में अमर हो जाते हैं

है प्यार हकीकी सतगुरु का मोह नींद से उठ कर देख जरा

गुरु चरण कमल से प्रीती कर, पायेगा दास तू सुख साँचा

सतगुरु की आज्ञा मौज में चल मन मति को छोड़ कर देख जरा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।