तेरी दया हो हे दुःख हरता

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल की सदा सुन हे जग करता

तेरी दया हो हे दुःख हरता,

मुश्किल में है हम दुखयारी दूर करो प्रभु सब अंधियारे,

कोई तो हल निकाल दे,

आई मुसीबत टाल दे प्रभु आई मुसीबत टाल दे,

तेरी धुप है तेरी छाया अप्रम पार है तेरी माया,

तू करता है सेहरा को दरिया तू देता जीने का जरियाँ,

तेरी दया का हो उजियारा

मिट जाए सारा अँधियारा,

इक नजर डाल दे प्रभु एक नजर डाल दे

आई मुसीबत टाल दे प्रभु आई मुसीबत टाल दे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।