जपले प्राणी राम का नाम मुश्किल में यही आएगा काम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

जपले प्राणी राम का नाम मुश्किल में यही आएगा काम,

राम नाम इक सच्चा सहारा झूठे है रिश्ते नाते तमाम,

जपले प्राणी राम का नाम मुश्किल में यही आएगा काम,

भाई बंधू मित्र सखा संकट में सब छोड़े साथ,

आये न उस पे विपदा जिस के सिर पे है श्री राम का हाथ,

हर कश्ती का है राम किनारा सब की मंजिल राम का धाम,

जपले प्राणी राम का नाम मुश्किल में यही आएगा काम,

दूर रहेगा अगर माया से तो राम रहेंगे तेरे पास

मन को बना ले मंदिर तू श्री राम करेंगे इस पे बात,

दो अक्षर का नाम ये प्यारा भजले ये तू सुबह और शाम,

जपले प्राणी राम का नाम मुश्किल में यही आएगा काम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।