ॐ श्री श्याम देवाय नमः

पारंपरिक
श्री कृष्ण मंत्र खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ॐ श्री श्याम देवाय नमः……….

ॐ श्री श्याम देवाय नमः……….

महामंत्र का जाप करो , अपने मन को साफ करो

ॐ श्री श्याम देवाय नमः……….

महामंत्र की कर भक्ति , तुझको मिल जाये शक्ति

आत्म बल बढ़ जायेगा , इससे सरल नही युक्ति

सब को बताओ आप करो , महामंत्र का जाप करो

ॐ श्री श्याम देवाय नमः……….

जब आत्म बल बढ़ जाये , सुख दुख की चिंता छुटे

मोह माया सब मिट जाये , सच्चा सुख फिर तू लूटे

प्रभु से सभी मिलाप करो , महामंत्र का जाप करो

ॐ श्री श्याम देवाय नमः……….

जीवन नैया जब भटके , काम कोई तेरा अटके

इसी मंत्र की कर रटना , मिट जाये सारे खटके

प्रभु सबके संताप हरो , महामंत्र का जाप करो

ॐ श्री श्याम देवाय नमः……….

ऋषि मुनि भी गाते है , इससे सब कुछ पाते है

जो गाये सो पायेगा , अन बोले रह जाते है

मौका है जी धाप करो , महामंत्र का जाप करो

ॐ श्री श्याम देवाय नमः……….

महामंत्र कल्याणी है , वर देता वरदानी है

सर्व शक्ति का पुंज है ये , सबने बात ये मानी है

स्वर में यही आलाप भरो , श्याम सुंदर संग जाप करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।