सुनो प्रभु मेरे विनती हमारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुनो प्रभु मेरे विनती हमारी

रहे तेरे रंग में जिंदगी हमारी

दुख हो चाहे सुख की छाया,

हर हालत में वो मुस्काया

उसने पाया जीवन का धन,

जिसने अपना आप गवांया

सुनो प्रभु मेरे विनती..

हर एक स्वास में करता रहूं मैं,

सिमरन तेरा निशदिन दाता

मन मंदिर में तुझे बिठाकर,

जोडूं तुमसे प्रीत का नाता

सुनो प्रभु मेरे विनती..

दाता हमको अपना बना लो,

तेरी शरण है तुम्हीं संभालो

बीच भंवर में नैय्या मेरी,

मांझी बनकर पार लगा लो

सुनो प्रभु मेरे विनती हमारी

रहे तेरे रंग में जिंदगी हमारी

धुन (गीत) :: दुखी मन मेरे सुनो मेरा..

भजन रचना ::

पूज्य गुरुदेव बाबा भगतराम जी

उदासी आश्रम, बिलासपुर छ. ग.

Mob :: 98271-11399..

70004-92179..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।