साई नाथ साई नाथ दया करो साई नाथ

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साई नाथ साई नाथ दया करो साई नाथ महाराज,

तुम ही जगत के पालनहारे तुम ही सब के होर सरताज,

साई नाथ साई नाथ दया करो साई नाथ महाराज,

प्यार का अपने साईं हम पे बरसा दो तुम सावन,

तुम से है उम्मीद की किरणे मेरे मन में रोशन,

ना जायेगे दर से तुम्हारे हम तो खाली साई आज,

साई नाथ साई नाथ दया करो साई नाथ महाराज,

अपनी रेहमत का दर साई इक दो एक इशारा,

चमक उठे गा पल भर में ही किस्मत का ये तारा,

तुम ही हो करतार जगत के जग में तुम्हारा साई नाथ,

साई नाथ साई नाथ दया करो साई नाथ महाराज,

हसरत मन की साई मेरे अब तो पूरी कर दो,

सब की तुम ने झोली भरी है मेरी झोली भर दो,

रखना भरम अब साई मेरा हाथ तुम्हारे मेरी लाज,

साई नाथ साई नाथ दया करो साई नाथ महाराज,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।