तुमसे मिलने को ऐ मुरली वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुमसे मिलने को ऐ मुरली वाले, दिल के अरमान मचलने लगे हैं

जैसे जल के बिना तड़पे मछली, हम भी वैसे तड़पने लगे हैं

बात कुछ तो है तुझमे बिहारी, दिल ही बस में नहीं है हमारे

होश हमको नहीं है कन्हैया, खोये खोये से रहने लगे हैं

तुमको देखा नहीं हमने अब तक, रिश्ता लगता है सदीओ पुराना

हाल ऐसा हुआ है कन्हैया, लोग पागल सा कहने लगे हैं

प्रेम तुमसे अगर जो किया है, तो बताओ गलत क्या किया है

ताने सारे जगत के कन्हैया हम तो हस हस सहने लगे हैं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।