प्रभु तेरा हमे हर दम सहारा

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

प्रभु तेरा हमे हर दम सहारा

बिना तेरे नहीं कोई हमारा,

तेरे एहसान है इतने गगन में तारे जितने,

करू क्या भेट तुझको ये जहां और दिल भी तुम्हारे,

प्रभु तेरा हमे हर दम सहारा

मेरी मजधार में नैया करो तुम पार खिवैयाँ,

अगर हो नजरे कर्म तो मिले भव से किनारा,

प्रभु तेरा हमे हर दम सहारा

तेरे साये में दाता स्वर जाए ये जीवन

हिरदये से वंदना हो जुबान पे नाम तुम्हारा,

प्रभु तेरा हमे हर दम सहारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।