लाल देह ओर लाल है चोला मुखड़ा भोला भाला ऐसे बजरंग बाला

- विक्की सदावर्तिया
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लाल देह और लाल है चोला

मुखड़ा भोला भाला

ऐसे बजरंग बाला होs मां अंजनी का लाला,

शीश मुकुट है गदा हाथ में,

और गले में माला, ऐसे बजरंग बाला....

बजरंगबली के डर से सब भूत भाग जाते हैं,

इनकी माला जपने से सोये भाग्य जाग जाते है,

तो फिर तो -नई रोशनी नया सवेरा-2 दूर अंधेरा काला, ऐसे बजरंग बाला.....

सियाहरण समय बाला ने श्री राम के काज सँवारे

माता का पता लगाया और बन गए प्रभु के प्यारे

ओर फिर-लंका नगरी को बाला ने -2 तहस नहस कर डाला, ऐसे बजरंग बाला......

ये रामभक्त कहलाते, प्रभु जी दिल मे रहते है

इस लिए ये दुनिया वाले इनको राम दूत कहते है

प्रभु जी-इनसे एक पल बिछुड़ ना पाए-2 बन्धन है निराला, ऐसे बजरंग बाला.....

गायक:- विक्की सदावर्तिया

मोबाइल:-9356488811

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।