श्याम तू मेरा श्याम मैं तेरा लाडला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे साये में मैं पला तूने टाली मेरी हर भला,

श्याम तू मेरा श्याम मैं तेरा लाडला,

बन के मेरे साया तूफ़ान से तू लड़ा,

मैंने जब पुकारा था साथ तू मेरे खड़े

मेरे लिए जो भी किया वो बहुत किया,

कैसे करुगा मैं अदा तेरा शुकरियाँ तूने चाहा हर दम ही है मेरा भला,

श्याम तू मेरा श्याम मैं तेरा लाडला,

जपते जपते नाम तेरा मैं गया जहां साथ साथ मेरे तू भी गया वाहा,

तेरे सिवा कोई नहीं श्याम है मेरा सेवा तेरी तेरा भजन काम है मेरा,

तूने जैसा ढाला मैं वैसा ही ढला,

श्याम तू मेरा श्याम मैं तेरा लाडला,

तूने प्रेम करना सिखला दिया मुझे,

रास्ता खाटू धाम का दिखला दिया मुझे,

प्रेमी तेरे मिल गए दरबार में,

मोहित कुमार दिल मेरा तेरे प्यार में,

तूने जो दिखाई राह मैं वो चला,

श्याम तू मेरा श्याम मैं तेरा लाडला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।