बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाएं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाएं,

जिस और भी मैं देखु मुझे तू ही नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाएं,

पल पल तेरा ध्यान रहे तुझको ही पुकारू मैं,

तेरे हर प्रेमी पे मैं तुझको ही निहारु मैं,

चाहे सुख हो चाहे दुःख की घड़ी,

कभी तू न बिसर जाएं,

जिस और भी मैं देखु मुझे तू ही नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाएं,

तेरी ही तमना हो तेरी ही चाहत हो,

तेरे नाम की दौलत से मेरे दिल को राहत हो,

मेरे दिल का हर कोना तेरा नाम से फल जाएं,

जिस और भी मैं देखु मुझे तू ही नजर आये,

बाबा तेरे चरणों में जीवन ये गुजर जाएं,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।