राम नाम की लूट मची है

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम राम नाम की लूट मची है,

लूट लो राम के नाम को

हाथ जोड़कर सर को झुकाओ,

नमन करो सुखधाम को।

श्रद्धा के भूखे प्रभु, प्यासे भावो के

रक्षा करेंगे-रक्षक है, डूबती नावों के

रिझालो इनको तुम, मना लो इनको तुम

मिटा दें गे ये गम उनके, पुकारे इनको जो दिल से

दौड़ पड़ेंगे, जब भी पुकारो, देकर प्यार के दाम को

राम नाम की......

राम नाम से हो पावन, मन का हर कोना

जैसे पारस लोहे को, कर देता सोना

सभी संकट कटे, घटा गम की छटे

प्रभु के चरणों मे बैठो, जरा सा ध्यान लगाओ तुम

राम नाम है, सबसे साँचा, जपलो तुम इस नाम को

राम नाम की.......

भक्तो पर जब भीड़ पड़ी, बड़ा है जब जब पाप

आये धरती पर प्रभु, काटने सब सन्ताप

जपो बस राम नाम, बनेंगे बिगड़े काम

किरपा जब इनकी हो जाये, तो कालिया सुख की खिल जाए

राम बिकेंगे, तुम जो खरीदो, दे कर प्यार के दाम को

राम नाम की.....

Lyricist & Singer

Vicky Sadavartia 9356488811

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।