मैं तेरा लाडला श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे साये में मैं पला,तूने टाली मेरी हर बला,

श्याम तू मेरा श्याम,मैं तेरा लाडला,

बन के मेरा साया तूफ़ाँ से तू लड़ा,

मैंने जब पुकारा था साथ तू खड़ा,

मेरे लिए जो भी किया वो बहुत किया,

कैसे करूँगा मैं अदा तेरा शुक्रिया,

तूने चाहा हरदम ही है मेरा भला,

श्याम तू मेरा श्याम,मैं तेरा लाडला

जपते जपते नाम तेरा मैं गया जहाँ

साथ साथ मेरे तू भी गया वहाँ

तेरे सिवा कोई नहीं श्याम है मेरा

सेवा तेरी तेरा भजन काम है मेरा

तूने जैसे ढ़ाला मैं वैसा ही ढ़ला

श्याम तू मेरा श्याम,मैं तेरा लाडला

तूने प्रेम करना सिखला दिया मुझे

रस्ता खाटूधाम का दिखला दिया मुझे

प्रेमी तेरे मिल गये दरबार में

"मोहित" हुआ दिल ये मेरा तेरे प्यार में

तूने जो दिखाई मैं राह वो चला

श्याम तू मेरा श्याम,मैं तेरा लाडला

Writer :- मोहित साईं (अयोध्या) 9044466616

Mohit Sai (Ayodhya) 9044466616

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।