हे माँ रक्षा करो

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

हे माँ रक्षा करो, सुन लो हमारी पुकार,

त्राहिमाम कर रहा, सारा जग संसार ,

मानव जीवन पर, मृत्यु हो रही है हावी,

नज़र नहीं आ रहा, कोई भी मददगार,

जीवन अब, मृत्यु के साये में सोने लगी है,

जैसे ख़ुद जीवन ही, हो मृत्यु की तलबगार ,

आज सभी गुरुकुल, देवालय बंद पड़े हैं,

हे माँ क्या बंद हैं, तेरे हृदय के भी द्वार ,

क्यों सभी मजबूर हैं जीने को, डर डर कर,

जब तेरी शक्ति है डर पर, विजय का आधार ,

हे माँ रक्षा करो, सुन लो हमारी पुकार,

त्राहिमाम कर रहा, सारा जग संसार ,

Sundaram

8/5/2020

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।