जाम संवाली में जपने लगे राम राम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बजरंगी करते हुए आराम,

जाम संवाली में जपने लगे राम राम,

संकट जब बढ़ जाता है राम भगत गबराता है,

लेते है उनको शरण में थाम,

जाम संवाली में जपने लगे राम राम,

नाभि से जल जो निकलता है,

दुःख दर्द सारे वो हरता है,

बनते है बिगड़े हुए सब काम,

जाम संवाली में जपने लगे राम राम,

बजरंग शिव अवतारी है अजर अमरबलकारी है,

मनोहर पकड़े चरण सुबहो शाम,

जाम संवाली में जपने लगे राम राम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।