कब होगा सब पहले जैसा कब मैं खाटू जाऊंगा,

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कब होगा सब पहले जैसा कब मैं खाटू जाऊंगा,

कब चरणों में शीश निभा के तेरा दर्शन पाऊंगा,

कब होगा सब पहले जैसा कब मैं खाटू जाऊंगा,

राह तके हम जिस गिरास की वो शुभ वेला आई है,

कब होगा श्याम मिलन अब आँखे भी भर आई है

तू ही आजा घर पे बाबा मैं ना दर आ पाऊंगा,

कब होगा सब पहले जैसा कब मैं खाटू जाऊंगा,

आकर जिसकी चौकठ पर ये रहता था संसार खड़ा,

श्याम वहां और हम है याहा पे सुना है दरबार पड़ा,

चढ़ के तेरी तेरहा सीढ़ी कैसे भजन सुनाऊ गा,

कब होगा सब पहले जैसा कब मैं खाटू जाऊंगा,

सब कुछ होगा ठीक पता है वक़्त बुरा छट जाएंगे

श्याम सचिन के सिर पे आके अपना हाथ फिरायेगा,

घर पे तेरी ज्योत जगा के मैं विस्वाश बड़ाऊ गा,

कब होगा सब पहले जैसा कब मैं खाटू जाऊंगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।