बता तेरे मुख को कौन खोलता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बता तेरे मुख को कौन खोलता है,

तू बोलता है या तेरा मोह बोलता है,

बता तेरे मुख को कौन खोलता है,

ये मैं मैं की आवाज आती कहा से,

कौन है वाहा वाणी आती यहाँ से,

कुछ तो बता अगर तुझको पता है,

बता तेरे मुख को कौन खोलता है,

कांटे तराजू जो हाथो में तेरे,

सोच समज कर उत्तर दे रे,

हाथ तोल ते है या तू तोलता है,

बता तेरे मुख को कौन खोलता है,

पहले तुम खुद हो या पैर है तुम्हारे,

सूज बुज कर के हम को समजादे प्यारे ,

पैर डोल ते है या तू डोलता है ,

बता तेरे मुख को कौन खोलता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।