सांवरिया सरकार सुनले मेरी दरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरिया सरकार सुनले मेरी दरकार

भक्तों के पालनहार मैं तेरी जय जयकार करूँ

बाबा तेरे चरण पडूँ

ओ नीले घोड़े वाले तेरे हैं खेल निराले

जो आया तेरे द्वारे उसके हो गए वारे न्यारे

ओ हारे के सहारे तेरी महिमा अपरम्पार

सांवरिया सरकार...........

तुम कलयुग के अवतारी तुमसे है दुनिया साड़ी

वो नैया कभी ना डूबे जिसकी पतवार सवारी

करते हो तुम सदा ही हम डीनो का उद्धार

सांवरिया सरकार...........

राजा हो चाहे भयहारी सब तेरे दर के पुजारी

तेरी देख छवि अति प्यारी मैं जाऊं वारि वारि

ओ सेठों के शहंशाह मुझ पर कर उपकार

सांवरिया सरकार...........

जिसने भी तुझे पुकारा तूने दे दिया सहारा

पाठक तेरी शरण में आया अब छोड़ के ये जग सारा

अर्णव माधव का तुमको प्रभु बारम्बार प्रणाम

सांवरिया सरकार.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।