हमको हमारे बाबा से

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हमको हमारे बाबा से प्यारा मन्त्र मिला

सोचो भला करो भला,

जो होता है अच्छा होता है सब में है अचाई,

सुंदर ये खेल बना है ध्यान से खेलो बाई .,

दोष न किसी को प्यारे हुआ भले का भला

सोचो भला करो भला,

सारा जग परिवार है अपना कोई नही है पराया,

जैसी नजर से देखा इसको वैसी नजर से पाया,

सागर मंथन करके मन का अमृत है निकला,

सोचो भला करो भला,

नेकी कर दरया में ढालो वैर न मन में पालो

ले पतवार शुभ चिंतन का दुभ दी नाव संभालो,

मन को मंगल मार्ग पे लाना सब से बड़ी है कला,

सोचो भला करो भला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।