जिस दिन सोया राष्ट्र

पारंपरिक
अन्य भजन देश भक्ति भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जिस दिन सोया राष्ट्र जगेगा ,

दिस दिस फैला तमस हटेगा,

भारत विश्व बंधु का गायक

भारत मानवता का नायक

सदियों से था , युगों रहेगा ,

दिस दिस फैला तमस हटेगा

जिस दिन सोया राष्ट्र जगेगा

दिस दिस फैला तमस हटेगा

वैभवशाली जब हम होंगे ,

नहीं किसी से हम कम होंगे

क्यों ना फिर गंतव्य मिलेगा ,

दिस – दिस फैला तमस हटेगा

जिस दिन सोया राष्ट्र जगेगा ,

दिस दिस फैला तमस हटेगा

हम सबकी तो राह एक है ,

कोटि हृदय और भाव एक हैं ,

बात हमारी विश्व सुनेगा ,

दिस दिस फैला तमस हटेगा

जिस दिन सोया राष्ट्र जगेगा ,

दिस दिस फैला तमस हटेगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।