आएगा सांवरा लीले चढ़ के आएगा

सतेंद्र त्रिवेदी कानपुर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आएगा सांवरा लीले चढ़ के आएगा,आएगा

ये विश्वाश हमारा, बनेगा मेरा सहारा

तूफानों में भी सहारा मिलेगा

मेरी नैया को भी किनारा मिलेगा

वो हारे का सहारा, बनेगा मांझी हमारा

आएगा साँवरा लीले चढ़ के आएगा,आएगा

दर्द मेरे दिल का जब श्याम सुनेगा

विश्वाश अटल है ये, वो रुक ना सकेगा

सिर पे हाथ फिरायेगा, वो दातार हमारा

आएगा साँवरा लीले चढ़ के आएगा, आएगा

व्यर्थ ना जायेगा मेरी, आँख का पानी

एक ना एक दिन तो होगी मेहरबानी

पुलकित मन गायेगा, चमकेगा मेरा सितारा

आएगा सांवरा लीले चढ़ के आएगा, आएगा

गायक: पुलकित शर्मा कानपुर ७०५२२४२५२६

लेखक: सतेंद्र त्रिवेदी कानपुर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।