सब दुखो की एक दवा मेरे राम तेरा नाम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सब दुखो की एक दवा मेरे राम तेरा नाम

देता है हर कष्ट मिटा मेरे राम तेरा नाम,

अंधे की लाठी बन जाए फिर न कभी वो ठोकर खाये,

आके मंजिल तक पोहंचा मेरे राम तेरा नाम

सब दुखो की एक दवा मेरे राम तेरा नाम

निर्बल भी बलवान बने है,

नीर गुण भी गुणवान बने है,

शरण में तेरी जो गए आ,मेरे राम तेरा नाम

सब दुखो की एक दवा मेरे राम तेरा नाम

नाम रंग जिस पे चढ़ जाए और नजर कुछ उसे ना आये,

इस जग में इक तेरे सिवा मेरे राम तेरा नाम

सब दुखो की एक दवा मेरे राम तेरा नाम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।