तेरे रहमो करम पे माँ ये सारी दुनिया चलती हे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरे रहमो करम पे माँ ये सारी दुनिया चलती हे

उजला दिख रहा सब को जो तेरी ज्योति जल रही है,

तेरे रहमो करम पे माँ ये सारी दुनिया चलती हे

तेरी शक्ति है कण कण में कोई माने या ना माने,

तू साया है सवाली का कोई जाने न जाने,

तेरे आंचल में भगतो की किस्मत बदल ती है

तेरे रहमो करम पे माँ ये सारी दुनिया चलती हे

सुना था जो पुराणों में वो भी मैं आजमाई है,

तेरे दर पर जमाने भर खुशिया मैं भी पाई हु,

जो हाल दिल न बतलाये तो माँ तेरी क्या गलती है,

तेरे रहमो करम पे माँ ये सारी दुनिया चलती हे

अभागन थी जो मैं तूने बिठया गोद में अपने.

सुहागन कर दिया मुझको सजाये सब मेरे सपने,

रोशन अमृता मैया तेरे आंचल पे पलते है ,

तेरे रहमो करम पे माँ ये सारी दुनिया चलती हे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।