माना मुश्किल बहुत बड़ी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

माना मुश्किल बहुत बड़ी,पर डरने की क्या बात है

लेके हाथ में मोर छड़ी,जब बाबा अपने साथ है

माना रात अँधेरी है, लेकिन ये भी कट जाएगी,

नाम सुमिर ले श्याम प्रभु का,आँधी गम की छट जाएगी

नियम पुराना... -२,हर सुबह के पहले काली रात है

लेके हाथ में मोर छड़ी, जब बाबा अपने साथ है

दुश्मन चाहे घात लगा ले, आखिर में पछताएगा,

श्याम भक्त का शत्रु जग में, दर दर ठोकर खायेगा,

कैसी चिंता... -२,अपने सिर पे श्याम धणी का हाथ है,

लेके हाथ में मोर छड़ी, जब बाबा अपने साथ है

छोड़ दे इसपे सारी चिँता, ये ही पार लगाएगा,

हारे का साथी ये सूरज, सारे कष्ट मिटाएगा,

श्याम कृपा से...-२,हर दिन होली दिवाली हर रात है

लेके हाथ में मोर छड़ी, जब बाबा अपने साथ है

माना मुश्किल बहुत बड़ी,पर डरने की क्या बात है

लेके हाथ में मोर छड़ी,जब बाबा अपने साथ है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।