गोपाल सूना सूना तुम बिन ये ब्रिज है सारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गोपाल सूना सूना तुम बिन ये ब्रिज है सारा

आ जाओ आ भी जाओ रोता है ब्रिज ये सारा

गोपाल सूना सूना .........

सूनी हैं ब्रिज की गालिया सूना है कुञ्ज सारा

सूनी कदम्ब की डालें सूना चमन है सारा

यमुना का तट है सूना सूनी है जल की धरा

गोपाल सूना सूना .........

सूनी हैं दिल की धड़कन बिछड़ा जो श्याम प्यारा

रोती है साड़ी सखियाँ बंसी ने ऐसा मारा

राधा तेरी सिसकती बहती है अश्रु धरा

गोपाल सूना सूना .........

उद्धव मन के लाओ ज़रा श्याम सांवरे को

कहना ना चैन आता बिन श्याम जानकी को

हमें श्याम से मिला दे एहसान होगा तेरा

गोपाल सूना सूना .........

भगवन से जुड़ा है नंदू का ऐसा नाता

तेरी ज्योति के सहारे लिखता भजन है जाता

लो शरण में श्याम मुझको दे दो हमें सहारा

गोपाल सूना सूना ........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।