तेरा मंदिर मैला है इसमें राम कहाँ से आवै

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तेरा मंदिर मैला है इसमें राम कहाँ से आवै,

हाथ हाथ में कूड़ा चढ़ रहा कदे न झाड़ू लावे,

कूड़ा के मा पड़ गया सोजा कूड़ा ए मन भावे,

तेरा मंदिर मैला है इसमें राम कहाँ से आवै

तेरे मंदिर पांच कुतियाँ इन्हे न धमकावे,

वो तेरे मंदिर ने गंदा करे तू इन्हे लाड लड़ावे,

तेरा मंदिर मैला है इसमें राम कहाँ से आवै

तेरे द्वारे साधू आजा तू उन्हें भी धमकावे,

इक मुठी तू चुन गाल के दूसे गाल सुनावे,

तेरा मंदिर मैला है इसमें राम कहाँ से आवै

कह राधा स्वामी सुन मेरी लाडो गुरु तने समजावे,

ये तू आजा गुरु शरण में तो से जे मुक्ति पावे ,

तेरा मंदिर मैला है इसमें राम कहाँ से आवै

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।