मुझे चढ़ गया राधा रंग रंग

चित्र विचित्र
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे चढ़ गया राधा रंग रंग, मुझे चढ़ गया राधा रंग।

श्री राधा नाम का रंग रंग, श्री राधा नाम का रंग रंग॥

ऐसी कृपा बरसाई है, मुझे नाम की मस्ती छाई है।

मैं हो गया राधा रानी का, वृन्दावन की महारानी का।

अब करो न कोई तंग, मुझे चढ़ गया राधा रंग॥

श्री राधा रानी के चरणों में जो तेरा प्यार हो जाता,

तो इस भाव सिंदु से तेरा ये बेडा पार हो जाता।

पकड़ लेता चरण गर तू श्री राधा रानी के,

तो पागल, तुझको मेरे श्याम का दीदार हो जाता॥

मैं छोड़ चुका दुनिया सारी, अब नहीं किसी से है यारी।

कोई कहता है दीवाना हूँ, पागल हूँ मैं मस्ताना हूँ।

मैं हो गया मस्त मलंग, मुझे चढ़ गया राधा रंग॥

जय राधे राधे, राधे राधे।

वृन्दावन में, राधे राधे।

यमुना तट पे, राधे राधे।

वंसी वट पे, राधे राधे।

कुञ्ज गली में, राधे राधे।

बांके बिहारी, राधे राधे।

हमारी प्यारी, राधे राधे।

सब की प्यारी, राधे राधे।

प्यारी प्यारी, राधे राधे।

जय राधे राधे, राधे राधे॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।