श्याम बाबा के दर जाउंगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा के दर जाउंगी बुलावा आया खाटू धाम से,

संग लेके मैं निशान जाउंगी बुलावा आया खाटू धाम से,

वन उपवन चुन चुन कर के फूल मैं प्यारे लाइ,

अपने श्याम को रंग बिरंगी माला मधुर बनाई,

जाके बाबा को पहनाऊगी बुलावा आया खाटू धाम से,

मेवा मिश्री और माखन से छपन भोग बनाया,

तरह तरह के व्यंजनों को थालो मे है सजाया,

भोग बाबा को छप्पन मैं लगवाउगि बुलावा आया खाटू धाम से,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।