साई रक्षा करेगा तेरी

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

छोड़ दे उस पर जीवन नैया बांह फड़ ले गा तेरी,

पगले क्यों इतना गबराये साई रक्षा करेगा तेरी,

तेरे जीवन की हर मुश्किल में तेरा साथ वो देगा,

तेरे संकट तेरी चिंता इक पल में हर लेगा,

रखा सच्चा विस्वाश तू उस पे वो न करेगा देरी,

पगले क्यों इतना गबराये साई रक्षा करेगा तेरी,

सब के दिलो की जान ने वाला वो है अन्तर्यामी ,

ऐसे ही नहीं मानती दुनिया तीनो लोक का स्वामी

उसकी शरण में होजा समर्पित छोड़ के हीरा फेरी,

पगले क्यों इतना गबराये साई रक्षा करेगा तेरी,

तेरे जीवन में खुशियों की भर देगा वो उजाले,

श्रद्धा और सबुरी से तो जब चाहे अजमा ले,

नजर फेर दुनिया लेकिन उस ने नजर न फेरी ,

पगले क्यों इतना गबराये साई रक्षा करेगा तेरी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।