तेरी गोद में सोना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी गोद में सोना है दिल की मेरे अर्जी है,

माँ बाप है तू मेरा आगे तेरी मर्जी है

ख्याबो में मुझको श्याम दर्शन तेरा मिल जाए ,

पाकर तेरा प्यार हे श्याम मेरा तन मन खिल जाए,

तूफ़ान बन ये ईशा मेरे दिल में गरजी है

माँ बाप है तू मेरा आगे तेरी मर्जी है

तेरी गोद में सोना है दिल की मेरे अर्जी है,

तेरे प्यार के आंचल में जी भर कर झूमूँगा

तेरा सिर पर हाथ मेरे दुनिया से कह दूंगा,

प्रेमी पर दया तेरी दिल खोल के बरसी है,

माँ बाप है तू मेरा आगे तेरी मर्जी है

तेरी गोद में सोना है दिल की मेरे अर्जी है,

नाचू बन मोर तेरा ख्याबो में साथ तेरे

शेखावत का थाम लो हाथो में हाथ तेरे

दिल की हर अर्ज श्याम तू पूरी करसि है,

माँ बाप है तू मेरा आगे तेरी मर्जी है

तेरी गोद में सोना है दिल की मेरे अर्जी है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।