माँ की ममता माँ से मांगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन विविध भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

माँ की ममता माँ से मांगे,

मुझे पुत्र मिले,श्रवण की तरह,

और भाभी मांगे देवर, लक्ष्मण की तरह,

गुरु बिन ज्ञान कहाँ से लाऊँ,

गुरु से बड़ा ना कोई,

गुरुवर मांगे मुझे शिष्य मिले,

मुझे शिष्य मिले एकलव्य की तरह,

और भाभी मांगे देवर लक्ष्मण की तरह,

जब जब भीड़ पड़ी बहना पर दौड़े दौड़े आते है,

परम किरपा कर सब पर ये अपनों की लाज बचाते है,

बहना मांगे मुझे भाई मिले भाई मिले कृष्णा की तरह

और भाभी मांगे देवर लक्ष्मण की तरह.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।