गोविन्द नाम जपो रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अपने अपने मुख से गोविन्द नाम जपो रे,

गोविन्द नाम जपो रे गोपाल नाम जपो रे,

अपने अपने मुख से गोविन्द नाम जपो रे,

इक बजे ओमकार को दो बजे दुवारिका नाथ ,

तीन वजे त्रिवेणी भजते रहो रे,

चार बजे चतुर भुज को पांच बजे परमेश्वर को ,

छे बजे छबीले श्याम जपते रहो रे,

सात बजे सातम को आठ वजे आठो याम ,

नो बजे नमो नारयण जपते रहो रे,

दस बजे दामोदर को गिरासा बजे गिरधारी,

बारहा बजे बनवारी जपते रहो रे,

गोविन्द नाम जपो रे गोपाल नाम जपो रे,

अपने अपने मुख से गोविन्द नाम जपो रे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।