जरा ध्यान से सुनलो

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज _ ये पर्दा हटा दो ज़रा मुखडा दिखा दो

जरा ध्यान से सुनलो न घर से बाहर निकलो

जरा ध्यान से सुनलो न घर से बाहर निकलो

आया कोरोना बायरस घर से निकलें नहीं

अरे मोदी जी भी कहते हैं घर से निकलें नहीं

ना घबरायें कोरोना से साबधानियां बरतें

लॉकडाउन की सभी लोग स्वीकार करें सब शर्तें

फिर कुछ नहीं होगा ,परिवार सुरक्षित होगा

फिर कुछ नहीं होगा ,परिवार सुरक्षित होगा

ये ही इसका उपचार है कोई और नहीं

अरे मोदी जी भी कहते हैं घर से निकलें नहीं

जरा ध्यान से सुनलो ---- आया कोरोना बायरस---

मास्क लगायें सभी लोग सैनिटाइजर अपनायें

सोशल डिस्टन्सिंग अपनायें ये सब को बतलायें

इसी में है भलाई , इसकी कोई नहीं दवाई

इसी में है भलाई , इसकी कोई नहीं दवाई

वैज्ञानिक भी हैरान हैं हल निकले नहीं

अरे मोदी जी भी कहते हैं घर से निकलें नहीं

जरा ध्यान से सुनलो ---- आया कोरोना बायरस---

बाहर घूमने वालो सुनलो,सुनलो मेरे भाई

बेवजह घूमोगे बाहर जमकर लगे धुनाई

न जाने क्या ,क्या होगा नस ,नस मे दर्द होगा

मसलोगे बाम तमाम --मिले आराम नही

अरे मोदी जी भी कहते हैं घर से निकले नही

जरा ध्यान से सुनलो ---- आया कोरोना बायरस---

कोरोना ने सकल विश्व में भारी धूम मचाई

जाने कितने लोगों ने है अपनी जान गॅबाई

कहें नेम चन्द भाई ये कैसी आफत आयी

अभी मिलती नहीं दबाई घर से निकलें नहीं

अरे मोदी जी भी कहते हैं घर से निकलें नहीं

जरा ध्यान से सुनलो ---- आया कोरोना बायरस---

जय हिन्द जय भारत 6397647998

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।