बाला जी बड़े पॉवरफुल है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

ये सेठ बड़ा है मोटा मारे असुरो को दौड़ा के सोटा,

बाला जी बड़े पॉवरफुल है,

पेहने है लाल लंगोटा मारे असुरो को मार के सोटा

बाला जी बड़े पॉवरफुल है,

ऊंचे पहाड़ो से है इनकी हाइट सूरज से जयदा मुखड़ा है ब्राइट,

भूतो पिशातो से करते है फाइट इनकी किरपा हो तो सब ऑलराइट,

ये खरे में बदल देते खोटा मारे असुरो को दौड़ा के सोटा,

बाला जी बड़े पॉवरफुल है

लेके चिराज ढूंढो सारा ज़माना

इनके जैसा न कोई राम का दीवाना,

कोई बाला जी बोले कोई हनुमाना

काम है इनका संकट बगाना ,

कोई दर पे पड़ा नहीं छोटा मारे असुरो को दौड़ा के सोटा,

बाला जी बड़े पॉवरफुल है

सारे देवो के है ये चहेते माता अंजना के प्यारे है बेटे,

नाचे मोहित होके छमा छम पुरे तन पे सिंधुर लपेटे,

इनकी सेवा से कल्याण होता मारे असुरो को दौड़ा के सोटा

बाला जी बड़े पॉवरफुल है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।