साई हम तेरे दीवाने है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

कुछ तो बात है तुझमे साईं सब तेरे दीवाने है,

तेरे दर पर सब को मिलते कुछ न कुछ नजराने है,

कुछ तो बात है तुझमे साईं सब तेरे दीवाने है,

तेरी लीला बहुत निराली क्या से क्या कर देता ,

अपने उपर करके तू सब के दुःख हर लेता है,

तेरे करतब तुही जाने हम मुरख क्या जाने है,

कुछ तो बात है तुझमे साईं सब तेरे दीवाने है,

घर घर तेरी पूजा होती तेरी मूरत देखि है,

तू ही सागर तू ही सीपी तुही सीत में मोती है,

तेरी महिमा तू ही जाने हम बालक अनजाने है,

कुछ तो बात है तुझमे साईं सब तेरे दीवाने है,

पानी से तू दीप जलाए घर आँगन में खुशिया आये,

टूटे फूटे हुए मुकदर तेरे दर पर सब जुड़ जाए,

ये सब सच होते देखा है,

कोई नही अफ़साने है,

कुछ तो बात है तुझमे साईं सब तेरे दीवाने है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।