क्या तू लेकर जाएगा

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

क्या दुनिया में लाया था क्या तू लेकर जाएगा,

मुठी बाँध के आया था हाथ पसारे जाएगा,

क्या दुनिया में लाया था क्या तू लेकर जाएगा,

झूठे जग के रिश्ते है कौन यहाँ पर तेरा है,

दुनिया रेन बसेरा है क्या तेरा क्या मेरा है,

जो बोया वो पायेगा क्या तू लेकर जाएगा,

जिसको अपना कहता है ना कोई तेरा अपना है,

दो दिन की जिंदगानी है बाकी जूठा सपना है,

नाम प्रभु संग जाएगा राम नाम जो पायेगा,

जो बोया वो पायेगा क्या तू लेकर जाएगा,

मेहल बनाया लकड़ी का तेज हवा ले जाती है,

दुनिया रंग बिरंगी है कोई न तेरा साथी है,

जो चहल राम गुण गायेगा भव सागर तर जाएगा,

जो बोया वो पायेगा क्या तू लेकर जाएगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।