आना मेरा स्वीकार करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू के श्याम बाबा आना मेरा स्वीकार करो

हे गिरधर गोपाला आना मेरा स्वीकार करो

सब कुछ हार के आया हूँ मैं श्याम धनि तेरे द्वारे

रखना लाल शरण आये की ओ हारे के सहारे

दीं दुखी अनाथों पर श्याम तुम उपकार करो

खाटू के श्याम बाबा आना

अच्छा बुरा भला जैसा भी हूँ हूँ मैं नाथ तिहारो

डूब ना जाऊं बीच भवर में पकड़ के हाथ उभारो

दया दिखा के दया निदाना बेडा पार करो

खाटू के श्याम बाबा आना

तेरे सिवा जहाँ कौन है मेरा जिसको हाल सुनाऊँ

तूने ही मुख मोड़ लिया तो और कहाँ मैं जाऊं

तेरा ही हूँ मैं सावरिया नफरत करो या पार करो

खाटू के श्याम बाबा आना

दिल की लगी को क्या कोई जाने मैं जानू या तू जाने

आया है किस हाल में राधे सब कुछ तू है जाने

भाव भजन मैं जो भी लाया तुम स्वीकार करो

खाटू के श्याम बाबा आना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।