हे शिव भोले हे शिव शंकर तुझसे दुनिया दारी है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

हे शिव भोले हे शिव शंकर तुझसे दुनिया दारी है,

ॐ नमः शिवाये ॐ नमः शिवाये,

भस्म रमाये तन पर भोले नंदी इनकी सवारी है,

कहते इनको भोले शंकर जग के ये त्रिपुरारी है,

हे शिव भोले हे शिव शंकर तुझसे दुनिया दारी है,

ॐ नमः शिवाये ॐ नमः शिवाये,

ध्यान लगाए बैठे है शिव मूरत बड़ी ही प्यारी है,

तीन नेत्र है शिव शंकर के गले में सर्प की माला है,

मांग ले जो भी इनसे बंदे शिव ये भोला भाला है,

हे शिव भोले हे शिव शंकर तुझसे दुनिया दारी है,

कर में तिरशूल है शिव भोले के जटा में गंगा धरा है,

दे कर देवो को अमिरत खुद विष को गले में धारा है

इस लिए तेरे दर पे भोले हम ने भी डेरा डाला है,

हे शिव भोले हे शिव शंकर तुझसे दुनिया दारी है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।