खाटू श्याम के घराने में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा ......

खाटू श्याम के घराने में मेरा नाम जो आया है

खाटू श्याम ने कृपा करके मुझे अपना बनाया है

खाटू श्याम के घराने में..........

खाटू श्याम के दर पर से उसे सब कुछ मिलता है

जिसने भी सच्चाई से दामन को फैलाया है

खाटू श्याम के घराने में..........

दुःख दर्द के मारों की कुछ कदर ना कीमत थी

मेरे श्याम तेरी कृपा ने अनमोल बनाया है

खाटू श्याम के घराने में..........

मेरा श्याम मिला मुझको जब हार गया था मैं

खाटू श्याम तेरी यारी ने मुझे गले से लगाया है

खाटू श्याम के घराने में.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।